देश

कोरोना संकट: दिल्ली में थूकने पर हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते राष्ट्रीय राजधानी में थूकने पर प्रतिबंध है. पुलिस ने बताया है कि यहां एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की हत्या थूकने के कारण कर दी. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय नेटवर्क इंजीनियर प्रवीण ने थूकने के कारण हुए विवाद के बाद बुधवार रात को ड्राइवर अंकित की हत्या कर दी। इस हिंसक घटना में दोनों को चोटें आई थीं.

कोरोना संकट: दिल्ली में थूकने पर हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

नई दिल्ली, 11 जून. कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते राष्ट्रीय राजधानी में थूकने पर प्रतिबंध है. पुलिस ने बताया है कि यहां एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की हत्या थूकने के कारण कर दी. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय नेटवर्क इंजीनियर प्रवीण ने थूकने के कारण हुए विवाद के बाद बुधवार रात को ड्राइवर अंकित की हत्या कर दी। इस हिंसक घटना में दोनों को चोटें आई थीं.

पुलिस ने कहा, "बुधवार को रात 8:30 बजे पीसीआर पर शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स में झगड़े को लेकर कॉल आई। पता चला कि अंकित और प्रवीण में झगड़ा हुआ था. उन्हें पीसीआर वैन ने आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया." यह भी पढ़ें-क्या केजरीवाल सरकार छिपा रही है COVID-19 से मरने वालों के आंकड़े? उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति चेयरमैन के बयान से खलबली

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने कहा, "प्रवीण को बाईं बांह और पीठ के निचले और ऊपरी हिस्से में चाटें आईं, जबकि अंकित को अपनी बाईं बगल और छाती पर चोटें आईं. इस संबंध में हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया गया था. लेकिन बाद में अंकित ने चोटों के कारण हुए अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा, "भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) को इस मामले में जोड़ा गया है। आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).