कोरोनावायरस: चीन ने मृतकों के अंतिम संस्कार पर लगाई रोक

चीन ने रविवार को कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए इस बीमारी से मरने वालों को दफनाने, जलाने या अंतिम संस्कार करने पर रोक लगा दी है. कोरोनावायरस से चीन में अबतक 304 लोगों की मौत हो चुकी है

कोरोनावायरस (Photo Credit-PTI)

बीजिंग: चीन ने रविवार को कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए इस बीमारी से मरने वालों को दफनाने, जलाने या अंतिम संस्कार करने पर रोक लगा दी है.  कोरोनावायरस से चीन में अबतक 304 लोगों की मौत हो चुकी है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग, नागरिक मामले मंत्रालय और जन सुरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार, "शवों का अंतिम संस्कार उनके स्थान के नजदीक ही शवदाह गृहों में किया जाना चाहिए, उन्हें एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में नहीं ले जाया जा सकता और उन्हें दफनाकर या अन्य साधनों से संरक्षित नहीं किया जा सकता."

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अंतिम दर्शन कार्यक्रम जैसी परंपराओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और शवों का संक्रमणरहित होना चाहिए और उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सीलबंद बैग में रखना चाहिए, जिसे बाद में खोला न जा सके. यह भी पढ़े: CoronaVirus: केरल में कोरोनावायरस का दूसरा पॉजिटिव केस आया सामने, कुछ दिन पहले ही चीन से लौटा था शख्स

जारी दिशानिर्देश के अनुसार, शवों को लाने के लिए शवदाह गृहों द्वारा कर्मी और वाहन भी भेजने चाहिए और उसका मार्ग पहले से तय किया गया हो.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

\