बेंगलुरु के एक कॉम्प्लेक्स में पार्टी के बाद 103 लोग कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप

बेंगलुरु के एक कॉम्प्लेक्स में पार्टी के बाद 103 लोग जांच में पाए गए कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) से कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर बेहद ही चौंकाने वाली खबर हैं. बेंगलुरु में कोरोना के मामले में अब तक भले ही काफी कमी देखी गई थी. लेकिन बेंगलुरु के बोम्मनहल्ली एक अपार्टमेंटमें हाल ही में हुई पार्टी के बाद  103 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद बेंगलुरु में हडकंप मच गया है. ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के कमिश्नर एन मंजूनाथ प्रसाद (N. Manjunath Prasad) की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई कि अपार्टमेंट के 1 हजार निवासियों में से 103 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

महानगर पालिका से जुड़े अधिकारियों  अनुसार 10 फरवरी को पहला मामला तब सामने आया. जब पार्टी में शामिल होने वाले एक शख्स को कोरोना के लक्षण दिखने पर उसका कोविड-19 का टेस्ट कराया गया था. बाद में यह जानकारी बेंगलुरु महानगरपालिका (BBMP) को दी गई थी. जिसके बाद पार्टी में शामिल होने वाले अपार्टमेंटमें के लोगों का जब कोरोना की जांच करवाई गई तो इतने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. यह भी पढ़े: बेंगलुरु नगर निगम के प्रमुख एन. मंजुनाथ प्रसाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए क्वारंटाइन

अधिकारियों के अनुसार रविवार को अपार्टमेंट में रहने वाले 513 लोगों का टेस्ट कराया गया था जबकि 600 से ज्यादा लोगों का सोमवार को टेस्ट किया गया था. वहीं बाकी 300 लोगों का मंगलवार को कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें 103 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. बेंगलुरु  के इस अपार्टमेंट  में पार्टी का आयोजन किया था. उस अपार्टमेंट का नाम एसएनएन राज लेकव्यू अपार्टमेंट हैं. इस अपार्टमेंट में 6 फरवरी को पार्टी का आयोजन किया गया था. जिस पार्टी में अपार्टमेंट में रहने वाले रहवासी शामिल हुए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Weather Forecast Today, May 16: देश में भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना