राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

राजस्थान के स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती एक कोविड-19 के मरीज ने बुधवार को दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. अधिकारियों ने यह घटना सुबह लगभग 10.30 बजे होने की पुष्टि की. जयपुर के रहने वाले 78 वर्षीय मरीज को कोविड मामलों के लिए समर्पित आरयूएचएस के आईसीयू में मंगलवार को भर्ती किया गया था.

मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 8 जुलाई: राजस्थान के स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) में भर्ती एक कोविड-19 के मरीज ने बुधवार को दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. अधिकारियों ने यह घटना सुबह लगभग 10.30 बजे होने की पुष्टि की. जयपुर के रहने वाले 78 वर्षीय मरीज को कोविड (Covid-19) मामलों के लिए समर्पित आरयूएचएस के आईसीयू में मंगलवार को भर्ती किया गया था. वह उस जाल को तोड़कर निकल गया, जिससे सेमी-आईसीयू को घेरा गया था और छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग मरीज का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और सांस संबंधी समस्या भी थी. जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने भी मौका मुआयना किया और घटना की तहकीकात शुरू की.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 और लोगों की हुई मौत, 173 नए मामले आए सामनें

एसीपी पूनम चंद विश्नोई ने कहा कि मरीज सेमी आईसीयू की दूसरी मंजिल से कूदा. उन्होंने कहा, "हमने इस घटना के बारे में मरीज के परिवार के सदस्यों से बात की है और वे यहां आ रहे हैं." इस बीच, बुजुर्ग मरीज का पोता तपिश ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उसके दादा अब नहीं रहे. परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट