कोरोना संकट: पुणे के लोनावला में आईएनएस शिवाजी में 12 ट्रेनी नाविक कोविड- 19 से हुए संक्रमित

कोरोना से पॉजिटिव पाए गए इन प्रशिक्षु नाविकों को लेकर मुंबई डिफेंस प्रवक्ता की तरफ से कहा गया कि आईएनएस शिवाजी, लोनावला में कुल 12 प्रशिक्षु नाविकों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. फिलहाल संक्रमण एक क्वारंटीन ब्लॉक में ही मिला है तो इसके बाहर फैलने की संभावना ना के बराबर है, हालांकि सावधानी बरती जा रही है

कोरोना से जंग (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में दूसरे अन्य राज्यों की अपेक्षा महाराष्ट्र सबसे ज्यादा है. राज्य में हर दिन मामले कम होने की अपेक्षा बढ़ते ही जा रहा है. ऐसे में महाराष्ट्र सरकर की चिंता बढ़ा दी है कि सरकार इस महामारी से राज्य की जनता को कैसे बचाए. क्योंकि के बाद एक लोग इस महामारी की चपेट में आ ही जा रहे है. इस बीच पुणे के लोनावला से खबर है कि आईएनएस शिवाजी (INS Shivaji) 12 प्रशिक्षु नाविकों (Trainee sailors) कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं.

कोरोना से पॉजिटिव पाए गए इन प्रशिक्षु नाविकों को लेकर मुंबई डिफेंस प्रवक्ता की तरफ से कहा गया कि आईएनएस शिवाजी, लोनावला में कुल 12 प्रशिक्षु नाविकों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. फिलहाल संक्रमण एक क्वारंटीन ब्लॉक में ही मिला है तो इसके बाहर फैलने की संभावना ना के बराबर है, हालांकि सावधानी बरती जा रही है. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, कोविड-19 के 3870 नए मरीज पाए जाने के बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 132075 हुई , अब तक 65744 लोग हुए ठीक

वहीं मुंबई से ही खबर है कि मंगलवार को कोरोना वायरस के 846 नए मरीज पाए गए हैं. जबकि 42 लोगों की जान गई है. जिसके बाद मुंबई में कोरोना सेस पीड़ितों की संख्या बढ़कर 68,481 हो गई है. वही 34,576 लोग ठीक हुए हैं. जबकि 30,063 एक्टिव मामले हैं. वहीं कोविड-19 से अब तक 3,842 लोगों की जान गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\