Rana Goswami Resigns From Congress: असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने पार्टी से दिया इस्तीफा (Watch Tweet)
Congress

Rana Goswami Resigns From Congress: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को असम में बड़ा झटका लगा है. यहां कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने असम कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. गोस्वामी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेज दिया है. इससे पहले 25 फरवरी को उन्होंने ऊपरी असम प्रभारी के पद से इस्तीफा दिया था. असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा को पत्र लिखकर राणा गोस्वामी ने कहा था कि वह विभिन्न राजनीतिक कारणों से धेमाजी, उत्तर-लखीमपुर, सोनितपुर और बिश्वनाथ चरियाली जिलों सहित ऊपरी असम के संगठनात्मक प्रभारी के पद से मुक्त हो रहे हैं.