यूपी: प्रियंका और ज्योतिरादित्य के साथ राहुल गांधी जाएंगे लखनऊ, स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर
कार्यकताओं में और जोश भरने के लिए राहुल गांधी फरवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) के साथ लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे. उनके स्वागत को लेकर कांग्रेस मुख्यालय खास तौर से सजाया जा रहा है.
लखनऊ: प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को सक्रिय रूप से राजनीति में आने के बाद खासकर उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की कमान सौपने के बाद यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कुछ ज्यादा ही खुशी देखी जा रही है. इन कार्यकर्ताओं में और जोश भरने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) फरवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे. उनके स्वागत को लेकर कांग्रेस मुख्यालय खास तौर से सजाया जा रहा है.
राहुल गांधी के दौरा को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को नया स्वरूप देने का काम किया जा रहा है. इसके लिए दिन-रात निर्माण कार्य चल रहा है. वार रूम का भी निर्माण किया जा रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव की बूथ स्तर तक की तैयारियों पर यहां से निगरानी रखी जा सके. वहीं प्रियंका के बारे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका को वही कक्ष आवंटित किया जा रहा है, जिसमें कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बैठा करती थीं. हत्या से कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी उस कक्ष में आकर बैठे थे. यह भी पढ़े: मिशन 2019: प्रियंका गांधी के बाद राहुल की टीम में शामिल होंगे वरुण गांधी?
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि वे अपना ज्यादा से ज्यादा समय पूर्वी यूपी को देंगी. उनकी गतिविधियों का मुख्य केंद्र प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ही होगा. पार्टी सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी सात फरवरी को कुंभ स्नान के लिए भी जा सकती हैं. जिसके बाद वे आगामी लोकसभा का प्रचार शुरू करेंगी. यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी का बड़ा फैसला, राजनीति में प्रियंका की हुई एंट्री, बनाया कांग्रेस का महासचिव
बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाते हुए उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौपी है. वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2019 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

