COVID प्रतिबंधों के बावजूद गुजरात में चल रहा था कोचिंग क्लासेस, छापेमारी में 555 छात्र बरामद, मालिक गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने सोमवार को राजकोट जिले के एक कोचिंग सेंटर पर छापा मारा और परिसर के अंदर मौजूद 550 से अधिक छात्रों को COVID-19 मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाया. कोचिंग सेंटर के मालिक जयसुख सांखलवा (39) को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन पर महामारी के बीच एक कोचिंग सेंटर चलाने के लिए महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गुजरात पुलिस ने सोमवार को राजकोट जिले के एक कोचिंग सेंटर पर छापा मारा और परिसर के अंदर मौजूद 550 से अधिक छात्रों को COVID-19 मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाया. कोचिंग सेंटर के मालिक जयसुख सांखलवा (39) को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन पर महामारी के बीच एक कोचिंग सेंटर चलाने के लिए महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्हें आईपीसी और महामारी रोग अधिनियम के प्रावधानों के तहत कोविड ​19 मानदंडों का उल्लंघन और लापरवाही से संक्रमण फैलाने के लिए गिरफ्तार किया गया है. बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है." यह भी पढ़ें: Narada Scam: ममता सरकार के मंत्री-विधायक पर CBI का शिकंजा, छापेमारी के बाद अब पूछताछ जारी

गुजरात पुलिस के अनुसार, संखलवा जवाहर नवोदय विद्यालय ( Jawahar Navodaya Vidyalaya) और बालाचडी सैनिक स्कूल (Balachadi Sainik School) की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए महामारी में एक कोचिंग सेंटर और छात्रावास की सुविधा संचालित कर रहा था. 9-10 वर्ष की आयु के बीच के लगभग 555 छात्रों ने कक्षाओं के लिए नामांकन किया था. गुजरात में भी कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही कोचिंग सेंटर में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रहे छोटे बच्चों के साथ कोविड-19 मानदंडों की घोर लापरवाही देखने को मिली.

गुजरात पुलिस की छापेमारी के बाद कोचिंग सेंटर के मालिक ने दावा किया है कि माता-पिता के कहने पर सभी बच्चे हॉस्टल में थे. उन्होंने दावा किया, "उनमें से अधिकतर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, जो स्थगित हो गई है. इन बच्चों के माता-पिता ने मुझे उन्हें घर भेजने के बजाय छात्रावास में रखने के लिए कहा."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Lucknow Weather Update: इकाना स्टेडियम में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू