ED के सामने पेश होने के लिए तैयार हुए CM केजरीवाल, 12 मार्च के बाद की मांगी तारीख (Watch Tweet)

CM Kejriwal on ED Summons: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अपना जवाब भेजा है. उन्होंने कहा कि ED द्वारा भेजे जा रहे समन गैरकानूनी हैं. इसके बावजूद वह जवाब देने के लिए तैयार हैं. सीएम केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है. वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे. दरअसल, कथित शराब घोटाला मामले में ED ने 8वां समन जारी कर सीएम केजरीवाल को आज पेशी के लिए बुलाया था, लेकिन आज भी उन्होंने पेश होने से इनकार कर दिया है. AAP का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है.