Delhi Excise Policy: दिल्ली कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए सीएम अरविंद केजरीवाल, बोले- बजट सत्र के कारण अदालत आने में असमर्थ
सीएम अरविंद केजरीवाल (Phoro Credits: ANI/X)

Delhi Excise Policy: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) के समन को नजरअंदाज करने से जुड़ी शिकायत के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejariwal) आज दिल्ली कोर्ट (Delhi Court) में वर्चुअली पेश हुए. उन्होंने कोर्ट से कहा कि बजट सत्र के कारण वे शारीरिक रूप से कोर्ट आने में असमर्थ हैं. आपको बता दें कि ED ने आबकारी नीति (जो वापस ली जा चुकी है) से जुड़े धन शोधन मामले में केजरीवाल को कई बार समन जारी किए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए, जिसके बाद ईडी ने अदालत में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. ईडी की शिकायत पर सात फरवरी को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए तलब किया था, जिसके बाद आज केजरीवाल वर्चुअली दिल्ली कोर्ट में पेश हुए. यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy: ED का समन नजरअंदाज! आज अदालत में पेश हो सकते हैं CM अरविंद केजरीवाल

देखें ट्वीट-