Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस और कार चालक के बीच झड़प, पर्यटक ने बीच सड़क पर लहराई रिवॉल्वर
Photo Credit- X

Viral Video: सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक पर्यटक बीच सड़क पर बस ड्राइवर को बंदूक दिखाकर धमकाता नजर आ रहा है. वायरल क्लिप में कुल्लू जिले की मणिकरण घाटी में भारी ट्रैफिक जाम का बताया जा रहा है. 26 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में एक बस और कार को एक संकरी सड़क पर फंसा हुआ दिखाया गया है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, एक पंजाबी व्यक्ति कार से नीचे उतरता और बस चालक के साथ झड़प के दौरान अपनी रिवॉल्वर लहराता है. हालांकि, कथित झड़प का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन वायरल वीडियो ने लोगों के बीच सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस और कार चालक के बीच झड़प