Kangana Ranaut Slap Row: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर की नौकरी बहाल, बेंगलुरु हुआ तबादला
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की जवान कुलविंदर कौर की नौकरी बहाल कर दी गई है. उनका तबादला बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया गया है.
Kangana Ranaut Slap Row: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की जवान कुलविंदर कौर की नौकरी बहाल कर दी गई है. उनका तबादला बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया गया है. बता दें, थप्पड़ कांड के बाद कौर को निलंबित कर दिया गया था और उनके खिलाफ IPC की धारा 323 (मारपीट करना) और 341 (रास्ता रोकना) के तहत मामला दर्ज हुआ था.
इसके बाद किसान संगठन कौर के समर्थन में सड़क पर आ गए थे. उन्होंने कौर के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने के लिए प्रदर्शन भी किया था.
कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर की नौकरी बहाल
एक्टर और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर का ट्रांसफर कर दिया गया है. #KanganaRanaut #CISF #Constable #Transfer #samaydigital pic.twitter.com/TlqoQuSRS4
— Sahara Samay Live (@SaharaSamayNews) July 3, 2024
दरअसल, हिमाचल के मंडी से निर्वाचित हुईं बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत 6 जून को दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे से फ्लाइट पकड़ने जा रही थीं. सिक्योरिटी चेकिंग दौरान कौर ने उनको थप्पड़ मार दिया था. कौर का कहना था कि किसान आंदोलन के समय कंगना ने महिलाओं को 100-100 रुपये में लाने की बात कही थी. उस आंदोलन में उनकी मां भी शामिल थीं. इस थप्पड़ कांड को लेकर कंगना ने पुलिस में शिकायत दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

