चीन के सैनिकों ने भारतीय सीमा में 5 किलोमीटर तक की घुसपैठ! बाद में लौटे

दलाई लामा के जन्मदिन के मौके पर कुछ तिब्बतियों के अपना झंडा फहराने के बाद चीनी सैनिक पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर के लद्दाख संभाग के डेमचोक सेक्टर में भारतीय भूभाग में पांच किलोमीटर अंदर तक आ गए थे. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद थे और चीनी सैनिकों को और आगे नहीं बढ़ने दिया.

भारत-चीन सीमा (Photo Credits- PTI)

दलाई लामा (Dalai Lama) के जन्मदिन के मौके पर कुछ तिब्बतियों (Tibetans) के अपना झंडा फहराने के बाद चीनी सैनिक (Chinese Soldiers) पिछले सप्ताह जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir)के लद्दाख (Ladakh) संभाग के डेमचोक सेक्टर (Demchok Sector) में भारतीय भूभाग में पांच किलोमीटर अंदर तक आ गए थे. अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जवान एसयूवी पर सवार होकर छह जुलाई को भारतीय भूभाग के काफी अंदर तक आ गए थे और तिब्बती शरणार्थियों द्वारा झंडा फहराए जाने का विरोध किया.

तिब्बती शरणार्थी दलाई लामा का 84 वां जन्मदिन मना रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद थे और चीनी सैनिकों को और आगे नहीं बढ़ने दिया. यह भी पढ़ें- चीन ने अमेरिका से की ताइवान के युद्धक टैंक और 2.2 अरब डॉलर के हथियारों की संभावित बिक्री रद्द करने की मांग

भारतीय अधिकारियों ने जब उन्हें आश्वासन दिया कि वे शरणार्थियों के कृत्यों की जांच करेंगे, तो कुछ घंटों के बाद चीनी सैनिक अपनी सीमा में चले गए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड