Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़  में सड़क हादसा, पिकअप पलटने से CAF के 2 जवानों की मौत, एक घायल (See Pics)
Photo- ANI

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक पिकअप वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिस वाहन में CAF के जवान भी सवार थे. हादसे की वजह से दो जवानों की मौत हो गई. वहीं एक जख्मी है. हादसे में पिकअप चालक भी जख्मी हुआ है. बताया जा रहा है कि ब्रेकफेल होने की वजह से हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार हादसा बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड पर हुआ. जब गाड़ी का ब्रेकफेल हो गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे खाई में जा गिरी.

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: