Chhattisgarh: तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही बस जशपुर में पलटी, ड्राइवर को नींद आने से हादसा; कई यात्री घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर जिले में कुनकुरी तपकरा हाईवे पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बैजनाथधाम से लौट कर आ रही बस सिंगीबहार के समीप हाईवे पर पलट गई थी, इसमे 45 तीर्थयात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ है. दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 6 बजे तीर्थ यात्रियों की बस बैजनाथ से चंद्रपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई.