Chembur Fire Breaks: मुंबई के चेंबूर इलाके की एक दुकान में लगी आग, 2 बच्चों समेत 5 की मौत

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने रविवार को इस हादसे की जानकारी साझा की. बताया कि उत्तरी मुंबई के चेंबूर उपनगर में एक दुकान में लगी भीषण आग में पांच लोगों की जलने से मौत हो गई. इनमें दो बच्चे भी थे.

Fire Symbolic Picture/ (img: Pixabay)

मुंबई, 6 अक्टूबर : बीएमसी आपदा नियंत्रण ने रविवार को इस हादसे की जानकारी साझा की. बताया कि उत्तरी मुंबई के चेंबूर उपनगर में एक दुकान में लगी भीषण आग में पांच लोगों की जलने से मौत हो गई. इनमें दो बच्चे भी थे. हादसे में दो लोग झुलस गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

भीषण हादसा सुबह करीब 5.15 बजे सिद्धार्थ कॉलोनी में हुआ. मरने वालों में पति पत्नी दो बच्चे और एक रिश्तेदार शामिल है. सभी सोए थे इसलिए आग लगने का आभास नहीं हुआ. अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान में लगी. यहीं से बिजली की वायरिंग से होते हुए ऊपर के फ्लोर तक पहुंच गई. धीरे धीरे घर का सारा सामान जल गया. नीचे दुकान थी और ऊपर की मंजिल में परिवार रहता था. सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा. पीड़ितों को रेस्क्यू किया. यह भी पढ़े : Kolkata FF Fatafat Result: आज कोलकाता फटाफट में किसकी चमकी किस्मत, देखें 6 अक्टूबर 2024 का रिजल्ट

आनन फानन में दमकल विभाग पीड़ितों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों के नाम अनीता गुप्ता (39 साल), प्रेम गुप्ता और मंजू प्रेम गुप्ता (30 साल) समेत नरेंद्र गुप्ता (10) और पैरिस गुप्ता (7 साल) है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

बता दें, शनिवार को मुंबई के पास ही लगी भीषण आग में एक पूरा गोदाम जलकर राख हो गया था. मुंबई से करीब 40 किलोमीटर दूर भिवंडी तालुका के एक गांव में वी लॉजिस्टिक्स गोदाम में शुक्रवार रात आग लग गई थी. गोदाम में बड़ी मात्रा में हाइड्रोलिक ऑयल, कपड़ा, प्लास्टिक का सामान और केमिकल रखा हुआ था. हालांकि उस हादसे में कोई झुलसा नहीं था.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड