Republic Day Parade 2026: 'वंदे मातरम' की गूंज और स्वदेशी शक्ति का प्रदर्शन, यहां जानें परेड का समय, चीफ गेस्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है. इस साल की परेड 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष और 'आत्मनिर्भर भारत' की थीम पर आधारित होगी. जानें परेड का समय, मुख्य अतिथि और घर बैठे लाइव देखने का तरीका

Republic Day Parade 2026:  भारत आगामी 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार है. नई दिल्ली के ऐतिहासिक 'कर्तव्य पथ' पर आयोजित होने वाली इस साल की परेड न केवल भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करेगी, बल्कि राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने का जश्न भी मनाएगी. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बार परेड में कई ऐसी चीजें पहली बार होंगी जो इसे ऐतिहासिक बनाएंगी.

परेड का समय, तारीख और स्थान

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत पारंपरिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी. यह भी पढ़ें: Republic Day Parade 2026: कर्तव्य पथ पर परेड देखने जा रहे हैं? दिल्ली पुलिस ने जारी की प्रतिबंधित सामानों की लिस्ट, साथ न ले जाएं ये चीजें

इस साल के मुख्य अतिथि (Chief Guests)

भारत ने इस वर्ष एक दुर्लभ कूटनीतिक कदम उठाते हुए यूरोपीय संघ के दो शीर्ष नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे. यह भारत और यूरोपीय संघ के बीच मजबूत होते रणनीतिक और व्यापारिक रिश्तों का प्रतीक है.

परेड की मुख्य थीम और खास आकर्षण

2026 की परेड की मुख्य थीम "वंदे मातरम के 150 वर्ष" और "आत्मनिर्भर भारत" रखी गई है.

लाइव स्ट्रीमिंग: कहां और कैसे देखें?

यदि आप दिल्ली में परेड देखने नहीं जा पा रहे हैं, तो आप घर बैठे इसे लाइव देख सकते हैं:

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसके साथ ही भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना. यह दिन हमारे संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है. 2026 की यह परेड 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने के विजन की एक झलक भी पेश करेगी.

Share Now

\