Lok Sabha Election 2024: भारत में बना वोटिंग का विश्व रिकॉर्ड, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले-  642 मिलियन मतदाताओं ने किया मतदान (Watch Video)
Rajiv

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान खत्म होने के बाद कल यानी चार 4 जून मंगलवार को वोटों की गिनती होने जा रही है. चुनाव परिणाम के नतीजों से एक दिन पहले चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतदातों को सलाम करते हुए कहा कि भारत में 64.2 करोड़ लोगों ने वोट दिया. दुनिया में कहीं ऐसा नहीं हुआ है. राजीव कुमार ने कहा कि हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है.

वहीं आगे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक कार्य के कारण हम कम पुनर्मतदान सुनिश्चित करते हैं. हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में 39 पुनर्मतदान देखे, जबकि 2019 में 540 पुनर्मतदान हुए थे और 39 में से 25 पुनर्मतदान केवल 2 राज्यों में हुए थे."

चुनाव आयोग की पीसी: