पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, कृष्णा घाटी सेक्टर में दागे मोर्टार- सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

पड़ोसी देश पाकिस्तान ने नए साल में भी अपने नापाक हरकत जारी रखते हुए नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और घंटों तक गोलाबारी की. जी हां बीते बुधवार यानि एक जनवरी को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में जमकर मोर्टार दागे और फायरिंग की.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- IANS)

नई दिल्ली: पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) ने नए साल में भी अपने नापाक हरकत जारी रखते हुए नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और घंटों तक गोलाबारी की. जी हां बीते बुधवार यानि एक जनवरी को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ (Poonch) जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर (Krishna Ghati Sector) में रात के समय जमकर मोर्टार दागे और फायरिंग की. हालांकि भारत ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग की, लेकिन इस दौरान बीएसएफ (BSF) का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया.

बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे. बुधवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की नापाक हरकत, जम्मू-कश्मीर के बारामूला में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, 1 जवान शहीद

मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवानों को नौशेरा सेक्टर में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबल इलाके की छानबीन करके आतंकियों की तलाशी कर रहे थे. इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड