Stone Pelting Video: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का CCTV फुटेज आया सामने, 3 आरोपी गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई थी, इस ट्रेन को 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाने वाले हैं.
Stone Pelting On Cande Bharat Express: आंध्र प्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई थी, इस ट्रेन को 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाने वाले हैं. वहीं इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी ट्रेन पर पथराव करते नजर आ रहे हैं. पथराव की घटना के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों की पहचान गोशाला शंकर (22), ताकेती चंदू और पेद्दादा राज कुमार (19) के रूप में हुई है.
भाजपा राज्य महासचिव आंध्र प्रदेश विष्णु वर्धन रेड्डी ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि "वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी ने जानबूझकर वंदे भारत पर पथराव किया, हो सकता है किसी के इशारे पर हुआ हो लेकिन सभी को याद रखना चाहिए कि इस तरह की हरकतों से हमारे पूरे प्रदेश का नाम खराब होता है. सरकारी संपत्ति की देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है."
The video shows that a man intentionally pelted stones on Vande Bharat, it might have been on instructions of someone but everyone should remember that through such acts, the name of our entire state get affected.
It is our collective responsibility to take care of gvt property. pic.twitter.com/QDwsaJjHpz
— Vishnu Vardhan Reddy (@SVishnuReddy) January 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

