News

Nagpur Shocker: शादी का झांसा देकर महिला का किया यौन शोषण, नंदुरबार में तैनात IPS अधिकारी पर नागपुर में हुआ मामला दर्ज, पुलिस विभाग में खलबली

नंदुरबार जिले में उप-विभागीय पुलिस अधिकारी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी दर्शन दुगड़ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर नागपुर में मामला दर्ज किया गया है.

Nagpur Shocker: शादी का झांसा देकर महिला का किया यौन शोषण, नंदुरबार में तैनात IPS अधिकारी पर नागपुर में हुआ मामला दर्ज, पुलिस विभाग में खलबली

नागपुर, महाराष्ट्र: नंदुरबार जिले में उप-विभागीय पुलिस अधिकारी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी दर्शन दुगड़ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर नागपुर में मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है आईपीएस अधिकारी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप पीड़ित महिला ने लागाया है.

ये आरोप एक महिला डॉक्टर ने लगाया है. इस मामले में आईपीएस अधिकारी के खिलाफ इमामवाडा पुलिस स्टेशन में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक आईपीएस ऑफिसर पर इस तरह का आरोप और मामला दर्ज होने के कारण अब पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है.ये भी पढ़े:Nagpur Police constable Video: नागपुर में पुलिस की दादागिरी! शख्स ने हेलमेट पहनने के लिए बोला तो कॉन्स्टेबल ने जड़ दिए थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है की जब वह आईपीएस दर्शन दुगडे की पहचान एमबीबीएस की पढ़ाई करते समय इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीक दोस्ती हुई. इसके बाद दोस्ती प्यार में बदली. इसके बाद इसका फायदा उठाते हुए आईपीएस ने उसे होटल में ले जाकर उसका यौन शोषण किया. ये आरोप महिला ने लगाया है. इसके बाद जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और आईपीएस के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

पुलिस ने जांच शुरू की

मामला दर्ज करने के बाद इमामवाडा पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.इस घटना के बाद और आईपीएस पर मामला दर्ज होने के बाद शहर के पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).