Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ केस? महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने का आरोप, व्यवहार को लेकर विपक्ष भी भड़का; VIDEO

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने एक व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गए हैं. महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के कथित मामले में उनके खिलाफ लखनऊ के कैसरबाग थाने में केस दर्ज किया गया है. यह केस समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा द्वारा दर्ज कराया गया है। यह घटना सोमवार, 15 दिसंबर की है.

(Photo Credits RJD Twitter)

Case Against CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने एक व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गए हैं. महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के कथित मामले में उनके खिलाफ लखनऊ के कैसरबाग थाने में केस दर्ज किया गया है. यह केस समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा द्वारा दर्ज कराया गया है। यह घटना सोमवार, 15 दिसंबर की है.

 महिला का नामा नुसरत परवीन

दरअसल, बिहार सचिवालय संवाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक हजार से अधिक नव-नियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे. इसी दौरान नुसरत परवीन नाम की एक महिला डॉक्टर जब मंच पर पहुंचीं, तो मुख्यमंत्री ने नाराज़गी जताते हुए कहा, “यह क्या है?” इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उनके चेहरे से हिजाब हटा दिया. इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद खड़ा हो गया. यह भी पढ़े: Kerala: हिजाब विवाद के बाद बोले स्कूल के प्रिंसिपल, ‘अगर छात्रा आती है तो तहे दिल से उसका करेंगे स्वागत’

नीतीश कुमार के खिलाफ केस

व्यवहार को लेकर विपक्ष नाराज

मुख्यमंत्री के इस व्यवहार को लेकर विपक्षी दलों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है. आरजेडी, समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम और कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस कृत्य की कड़ी आलोचना की है. विपक्ष का कहना है कि यह महिला की गरिमा, धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत अधिकारों के खिलाफ है. कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.

आरजेडी का पोस्ट

आरजेडी ने इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,
“यह क्या हो गया है नीतीश जी को? क्या उनकी मानसिक स्थिति अब दयनीय हो चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो गए हैं?”

नीतीश कुमार को लेकर RJD का पोस्ट

फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है. अब देखना यह होगा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पूरे मामले पर माफी मांगते हैं या नहीं, और आगे कानूनी कार्रवाई किस दिशा में जाती है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी