कोरोना की दूसरी लहर में 'करियर आशा' बनी उम्मीद की किरण, हजारों लोगों की कर चुकी मदद

वैश्विक महामारी 'कोरोना' के इस दौर में किसी की सहायता के लिए जान जोखिम में डालना बड़ी बात है. ऐसे में जब लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे तब जरूरतमंदों की मदद करने का बीड़ा 'आशा' नामक संस्था ने उठाया है. जी हां, 'करियर आशा' ने आशा कोविड हेल्प लाइन के माध्यम से अब तक हजारों लोगों की मदद की है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

वैश्विक महामारी 'कोरोना' के इस दौर में किसी की सहायता के लिए जान जोखिम में डालना बड़ी बात है. ऐसे में जब लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे तब जरूरतमंदों की मदद करने का बीड़ा 'आशा' नामक संस्था ने उठाया है. जी हां, 'करियर आशा' ने आशा कोविड हेल्प लाइन के माध्यम से अब तक हजारों लोगों की मदद की है. केवल इतना ही नहीं यह सिलसिला अभी भी जारी है. यह भी पढ़ें: यूपी के आधा दर्जन जिलों में सक्रिय कोरोना रोगियों की संख्या 50 से कम

दिल्ली के मयूर विहार में स्थित है 'करियर आशा'

दिल्ली के मयूर विहार कोटला स्थित आशा कोविड हेल्पलाइन के स्वयंसेवक दिन रात इस कार्य में जुटे हुए हैं. इस गंभीर समय में आज जब लोग एक दूसरे से हाथ नहीं मिला रहे, ऐसे में इन आशा कोविड स्वयंसेवकों ने कोविड से ग्रसित मरीजों को न सिर्फ चिकित्सीय परामर्श मुहैया कराया है बल्कि घर से लेकर अस्पताल तक पहुंचाने में मदद भी कर रहे हैं.

ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे लोगों की मदद की:

जब दिल्ली एनसीआर में लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे थे, ऐसे में करियर आशा को गुरुद्वारा राजौरी गार्डन की तरफ से न सिर्फ मुफ्त ऑक्सीजन मुहैया कराई गई बल्कि कई सिलेंडर भी मदद के लिए मिले. आशा कोविड हेल्पलाइन जो मुख्य सुविधाएं प्रदान कर रही हैं, उनमें डॉक्टरों से परामर्श, नजदीकी अस्पताल में खाली बेड की सूचना, ऑक्सीजन की व्यवस्था और प्लाज्मा डोनर्स की जानकारी मुख्य हैं. यह भी पढ़ें: अन्नदाताओं को बड़ी राहत, केंद्र सरकार MSP पर खरीद रही भरपूर अन्न, किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

मदद का सिलसिला अब भी जारी

इस दौरान आशा कोविड हेल्पलाइन में न सिर्फ देश से बल्कि कनाडा, इंग्लैंड और आयरलैंड से भी कॉल्स आ रही हैं. आशा कोविड हेल्प लाइन पर अब दिल्ली एनसीआर सहित दूसरे कई बड़े शहरों से अब कॉल कम हो गई हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों से कॉल्स आने का सिलसिला अब भी जारी है. अब भले ही कोविड की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई हो, लेकिन आशा कोविड हेल्पलाइन की गति अब भी बरकरार है और टीम ने तीसरी लहर की संभावना के चलते अपनी कमर कस ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड