देश

Bulandshahr Accident: यूपी के बुलंदशहर में नहर में गिरी कार, 3 की मौत 3 लापता- VIDEO

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक कार के नहर में गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कार सवार 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.

Bulandshahr Accident: यूपी के बुलंदशहर में नहर में गिरी कार, 3 की मौत 3 लापता- VIDEO
Road Accident (Photo Credit: ANI)

Bulandshahr Accident: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक कार के नहर में गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कार सवार 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. इस दुर्घटना का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. ADM प्रशांत कुमार ने बताया कि कार में कुल 8 लोग सवार थे और वह बुलंदशहर के शेरपुर गांव से अलीगढ़ पिसावा शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर कपना नहर में पलट गई, जिससे यह हादसा हो गया. अभी तक 3 लोगों का शव मिल चुका था और बाकि 3 लोगों की तलाशी जारी है. SDRF और अन्य टीम तलाश में लगे हुए हैं.

वीडियो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).