देश

MEA on Khalistan Issue: भारत विरोधी चरमपंथी तत्वों को राजनीतिक जगह देना बंद करे कनाडा; खालिस्तान मामले पर बोला विदेश मंत्रालय (Watch Video)

कनाडा की संसद द्वारा सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखे जाने पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है.

MEA on Khalistan Issue: भारत विरोधी चरमपंथी तत्वों को राजनीतिक जगह देना बंद करे कनाडा; खालिस्तान मामले पर बोला विदेश मंत्रालय (Watch Video)
MEA Spokesperson Randhir Jaiswal

MEA on Khalistan Issue: कनाडा की संसद द्वारा सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखे जाने पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है. MAE के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम स्वाभाविक रूप से चरमपंथ और हिंसा की वकालत करने वालों को राजनीतिक स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं. हमने बार-बार कहा है कि खालिस्तानी गतिविधियां हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. इस संबंध में हम बार-बार कनाडा सरकार से कार्रवाई करने का आह्वान कर रहे हैं. भारत विरोधी चरमपंथी तत्वों और हिंसा की वकालत करने वालों को दी जा रही राजनीतिक जगह बंद होनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

खालिस्तानी गतिविधियां हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय: MEA

भारत विरोधी चरमपंथी तत्वों को राजनीतिक जगह देना बंद करे कनाडा: MEA

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).