Jaunpur Shocker: बदलापुर के मेले में टूटा ब्रेक डांस झूला, हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल; VIDEO वायरल
Photo- @Khushi75758998/X

Jaunpur Shocker: यूपी के जौनपुर जिले की बादलपुर तहसील से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मेले में लगा ब्रेक डांस झूला अचानक टूट गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. झूला टूटने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया. गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं था, वरना भारी जनहानि हो सकती थी. मेले में आए लोगों ने बताया कि झूला अचानक तेज आवाज के साथ रुक गया और उसका एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग डर के मारे झूले से दूरी बनाने लगे.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल मेले के आयोजकों ने झूले को बंद करा दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढें: Rat Operation in Jaunpur: मिक्की के पेट से निकला 250 ग्राम का ट्यूमर, 50 मिनट तक चले ऑपरेशन के बाद बचाई गई चूहे की जान, जौनपुर की अजीब घटना का वीडियो आया सामने; VIDEO

बदलापुर के मेले में टूटा ब्रेक डांस झूला