Sudden Death Video: मेरठ में स्विमिंग पूल से बाहर निकलते ही लड़के की मौत! खौफनाक घटना का वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. स्विमिंग पूल से निकलने के कुछ ही मिनट बाद एक किशोर की मौत हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में किशोर स्विमिंग पूल से निकलते हुए दिख रहा है. कुछ ही देर बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ता है. यह घटना 21 जून को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई थी. सीसीटीवी फुटेज में किशोर स्विमिंग पूल से निकलने के बाद जमीन पर गिरता हुआ नजर आया.