रक्तदान करने वाले झारखंड के कर्मचारियों को सूबे की सरकार देगी ये बड़ा तोहफा
झारखंड सरकार अपने कर्मचारियों के बीच स्वैच्छिक रक्त दान को बढ़ावा देना चाहती है। इसी क्रम में सरकार ने कामकाजी दिवस पर स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले कर्मचारियों के लिए चार दिन के विशेष आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने का निर्णय लिया है.
जमशेदपुर: झारखंड सरकार अपने कर्मचारियों के बीच स्वैच्छिक रक्त दान को बढ़ावा देना चाहती है. इसी क्रम में सरकार ने कामकाजी दिवस पर स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले कर्मचारियों के लिए चार दिन के विशेष आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने का निर्णय लिया है. सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. यह घोषणा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर की गई.
विज्ञप्ति में कहा गया कि झारखंड को हर साल 3,50,000 यूनिट रक्त की जरूरत होती है जबकि राज्य सिर्फ 1,90,000 यूनिट रक्त ही एकत्र हो पाता है. राज्य के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए कामकाजी दिवसों में स्वैच्छिक रक्तदान के बदले चार विशेष आकस्मिक छुट्टियां मंजूर करने का फैसला लिया है.
Tags
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम पर PM Modi की हेल्थ अपील वायरल, ‘मीठा छोड़ने’ वाली स्टोरी ने बटोरी सुर्खियां
Aadhaar Update 2026: 14 जून तक फ्री में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट का मौका, जानें पूरा प्रोसेस
PM Modi ने Anutin Charnvirakul को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? 3.0 फिटमेंट फैक्टर और 30 साल में 5 प्रमोशन का प्रस्ताव, जानें ताजा अपडेट
\