Blast in Punjab: पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेम्पल के पास 'हेरिटेज स्ट्रीट' पर विस्फोट, कई घायल (Watch Video)

Blast in Punjab: पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेम्पल के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर विस्फोट हुआ है. बताया जा रहा है कि रात 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ. हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि मंदिर के पास हुए ब्लास्ट से श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई. घटना के बाद चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी.  बताया जा रहा है कि विस्फोट के प्रभाव से पार्किंग क्षेत्र और पास के रेस्तरां की खिड़कियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बम विस्फोट की किसी भी थ्योरी से इनकार किया है. फिलहाल विस्फोट के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.

Video: