देश

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, कल दोपहर होगा शपथ ग्रहण

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सस्पेंस आखिरकार आज खत्म हो गया है. रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली सीएम होंगी. पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय किया गया.

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, कल दोपहर होगा शपथ ग्रहण
Rekha Gupta | X

नई दिल्ली: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सस्पेंस आखिरकार आज खत्म हो गया है. रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली सीएम होंगी. पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय किया गया. नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल गुरुवार को रामलीला मैदान में होगा. रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी वंदना कुमारी को हराया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी.

रेखा गुप्ता का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था. विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा. रेखा गुप्ता कल यानी 20 फरवरी को 12 बजे दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेंगी.

बता दें कि दिल्ली के सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा के अलावा सतीश उपाध्‍याय, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था. लेकिन, आखिरकार बाजी रेखा गुप्ता ने मार ली.

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम

भव्य होगा शपथ ग्रहण

दिल्ली के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं और फिल्मी सितारों के अलावा कुछ और खास मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया है. इनमें झुग्गी बस्ती के अध्यक्ष, महिला/पुरुष ऑटो ड्राइवर, कैब ड्राइवर और दिल्ली के किसान नेताओं के नाम शामिल है.

बीजेपी की आंधी में AAP ढेर

दिल्ली में बीजेपी को 48 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) महज 22 सीटों पर सिमट गई है. इस चुनाव में बीजेपी की आंधी में AAP साफ हो गई है. AAP का पूरा टॉप ऑर्डर ढेर हो गया है. पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए. वह नई दिल्ली से बीजेपी के प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए हैं. इसके साथ ही मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज और सोमनाथ भारती भी चुनाव हार गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).