Bengaluru Opposition Meeting: विपक्षी दलों की बैठक से पहले भाजपा का सवाल, क्या राहुल गांधी बंगाल हिंसा पर ममता से पूछेंगे सवाल?

बेंगलुरु में होने जा रही विपक्षी दलों की बैठक पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से यह सवाल पूछा है कि क्या वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल पूछेंगे?

Photo Credits : FB

नई दिल्ली, 17 जुलाई: बेंगलुरु में होने जा रही विपक्षी दलों की बैठक पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से यह सवाल पूछा है कि क्या वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल पूछेंगे?यह भी पढ़े: FIR Against Amit Malviya: राहुल गांधी के खिलाफ BJP के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय का ट्वीट, बेंगलुरु में केस दर्ज, बीजेपी बोली, डराने की कोशिश की जा रही

भाजपा आईटी सेल के हेड एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की एकता स्थापित करने वाली बैठक पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में 50 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हैं.

क्या राहुल गांधी ममता बनर्जी का सामना कर इस मसले को उठाएंगे ? क्या राहुल गांधी हिंसा की निंदा करेंगे या आत्मसमर्पण कर देंगे?इसके साथ ही मालवीय ने बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर अब तक राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आगे यह भी कहा कि, "राज्य प्रायोजित रक्तपात पर अब तक उनकी चुप्पी से कायरता और बदतर राजनीतिक अवसरवादिता की बू आती है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड