आखिरी चरण के मतदान से पहले अमित शाह पहुंचे सोमनाथ मंदिर, जीत के लिए की प्रार्थना

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से एक दिन पहले सोमनाथ मंदिर पहुंचे. जहां पर उन्होंने जीत को लेकर पूजा- पाठ किया.

सोमनाथ मंदिर में पूजा- पाठ करते अमित शाह (Photo Credtis ANI)

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए कल यानि 19 मई को वोट डालें जाएंगे. इस बीच पार्टी के जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर पहुंचे. जहां पर उन्होंने पूजा- पाठ किया. वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) गुजरात के सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) पहुंचे हुए है. जहां पर उन्होंने परिवार के साथ पार्टी के जीत के लिए पूजा- पाठ की है. दर्शन करने के बाद वे अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हुए.

मंदिर में देखा गया कि वे अपने परिवार के साथ पूजा- पाठ कर रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद थे. परिवार के लोगों को मंदिर के पुजारी ने पूजा- पाठ करवाया. यह भी पढ़े: चुनाव प्रचार खत्म कर केदरानाथ पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में किया रुद्राभिषेक, मांगा जीत का आशीर्वाद

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा. जिसमें पीएम मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 9, पंजाब की 13, मध्य प्रदेश की 8, झारखंड की 3, हिमाचल प्रदेश की 4 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान होगा. जिन वोटें की गिनती 23 मई को की जायेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Preview: आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का होगा जलवा या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Ahmedabad Weather Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Streaming In India: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\