देश

Same Sex Marriage: बीजेपी सांसद सुशील मोदी का कड़ा विरोध, कहा- समलैंगिक संबंध ठीक, लेकिन विवाह नहीं- Watch Video

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के खिलाफ सवाल उठाया है

Same Sex Marriage: बीजेपी सांसद सुशील मोदी का कड़ा विरोध, कहा- समलैंगिक संबंध ठीक, लेकिन विवाह नहीं- Watch Video
बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी (Photo Credits Twitter)

Same Sex Marriage: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सोमवार को राज्यसभा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के खिलाफ सवाल उठाया है. बीजेपी सांसद मोदी ने कहा है कि समलैंगिक संबंध रखना ठीक है. लेकिन समलैंगिकविवाह ठीक नहीं है. यह एक एक सामाजिक मुद्दा है. न्यायपालिका को इसकी वैधता पर फैसला नहीं करना चाहिए. इसके बजाय संसद और समाज में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाना चाहिए. राज्यसभा के बाद न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए, बीजेपी सांसद ने कहा, "समान-लिंग विवाह को मान्यता नहीं दी गई है और यह भारतीय लोकाचार, परंपराओं के विपरीत है.

बताना चाहेंगे कि सुप्रीम कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम 1955 के तहत समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की मांग करने वाली याचिकाओं के एक बैच पर नोटिस जारी किया था. ये सुनवाई बीते महीने हुई थी. इसके तहत समलैंगिक विवाह को भारत में कानूनी मान्यता की मांग की गई थी. जिसके बाद से ही इसका विरोध होना शुरू हो गया है.

Tweet:

Watch NDTV Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2022 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).