लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने चुनावी अभियान को सक्रिय करने के लिए, भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार, 10 अप्रैल को दो नए अभियान गीतों लॉन्च किया. इन गीतों का उद्देश्य पार्टी के लिए समर्थन जुटाना है, जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को उजागर करते हैं, उन्हें "भारत का बेटा" कहा. इसके अलावा "सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं." यह गीत 12 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया है, जो राष्ट्र की अनेकता में एकता भावना को प्रदर्शित कर रहा है. इसके वीडियो में मोदी सरकार के किए विकास के कामों को भी दिखाया गया है.













QuickLY