Video: नदी में बह गई बीजेपी नेता की कार, 4 लोगों ने पेड़ के सहारे बचाई खुद की जान, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से किया गया रेस्क्यू
इस मानसून में कई लोगों के नदी और बाढ़ में बह जाने की घटनाएं सामने आई है. कुछ लोगों का बचाव दल ने रेस्क्यू भी किया. अब ऐसे ही छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेडा के पंखाजूर मार्ग पर एक नदी में बीजेपी नेता की कार बह गई.
Video: इस मानसून में कई लोगों के नदी और बाढ़ में बह जाने की घटनाएं सामने आई है. कुछ लोगों का बचाव दल ने रेस्क्यू भी किया. अब ऐसे ही छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेडा के पंखाजूर मार्ग पर एक नदी में बीजेपी नेता की कार बह गई. बोलेरो कार नदी में बह जाने के बाद कार में सवार चार लोगों ने पेड़ के सहारे खड़े होकर अपनी जान बचाई. बीजेपी नेता राधेलाल है और वे अंतागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष है. ये भी पढ़े :Video: भारी बारिश के कारण छत्तीसगढ़ में आई मुसीबत, जवानों ने उफनती नदी ग्रामीणों को कराई पार, सुकमा का वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से चार लोगों को किया गया रेस्क्यू
कांकेर- नदी के तेज बहाव में भाजपा नेता राधेलाल नाग की कार बह गई, 4 लोगों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई. @KankerDistrict #Chhattisgarh #Flood #heavyrainfall pic.twitter.com/uXEkwbqlzK
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 9, 2024
जानकारी के मुताबिक़ जब वे कार ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के महला गांव से जा रहे थे, तभी अचानक बाढ़ आ गई. इस दौरान उनकी कार बहने लगी और कार में सवार सभी लोग नीचे उतर गए, कार पानी के तेज बहाव में बह गई. उन्होंने और उनके साथ के लोगों ने पेड़ के सहारे अपनी जान बचाई. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक पुलिस और बीएसएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जवानों ने रस्सी के सहारे सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

