BJP Leader Murdered in Patna: पटना में बीजेपी नेता श्याम सुंदर शर्मा की गोली मारकर हत्या, सोने की चेन लूटने की कोशिश में हुई वारदात; VIDEO
बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है. इसी बीच, बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह अपराधियों ने चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक भाजपा के नेता भी थे.
BJP Leader Murdered in Patna: बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है. इसी बीच, बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह अपराधियों ने चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक भाजपा के नेता भी थे. पुलिस के मुताबिक, घटना पटना सिटी के एक रेस्टोरेंट के पास की है. बताया जाता है कि पटना सिटी निवासी श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा अपने कुछ रिश्तेदारों को ऑटो में बिठाने गए थे. इसी क्रम में बाइक सवार बदमाशों ने उनसे सोने की चेन लूटने की कोशिश की. जब इसका उसने विरोध किया तो गोली चला दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई.
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है.
पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या
पटना सिटी : BJP नेता श्याम सुंदर शर्मा की गोली मारकर हत्या@PatnaPolice24x7 pic.twitter.com/K2Jm0cJN4j
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) September 9, 2024
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज द्वारा अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. मृतक मुन्ना शर्मा भाजपा पटना सिटी चौक मंडल अध्यक्ष बताए जाते है. जानकारी के मुताबिक, रविवार को उनके घर पर कोई पारिवारिक मांगलिक समारोह था, जिसमे उनके कई रिश्तेदार शामिल होने आए थे. सोमवार को कुछ रिश्तेदारों को वे ऑटो पकड़वाने घर से बाहर निकले थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

