देश

Bird Flu: ठीक से पका चिकेन और अंडे खाने से कोई खतरा नहीं, मार्गदर्शन दस्तावेज जारी

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने परामर्श जारी किया है कि अच्छी तरह पकाए हुए चिकेन, मांस और अंडों के अंदर मौजूद बर्डफ्लू के वायरस निष्क्रिय हो जाते हैं. इसलिए इसे खाने से इंसान को कोई खतरा नहीं रहता.

Bird Flu: ठीक से पका चिकेन और अंडे खाने से कोई खतरा नहीं, मार्गदर्शन दस्तावेज जारी
बर्ड फ्लू (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 24 जनवरी : भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने परामर्श जारी किया है कि अच्छी तरह पकाए हुए चिकेन, मांस और अंडों के अंदर मौजूद बर्डफ्लू के वायरस निष्क्रिय हो जाते हैं. इसलिए इसे खाने से इंसान को कोई खतरा नहीं रहता. देश में बर्ड फ्लू के डर को देखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य व्यवसाय संचालकों (Fbo) और उपभोक्ताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए बर्ड फ्लू महामारी के दौरान पोल्ट्री मांस और अंडों की सुरक्षित हैंडलिंग, प्रसंस्करण और खपत पर एक मार्गदर्शन दस्तावेज जारी किया है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि पोल्ट्री मांस और अंडों का सेवन करना सुरक्षित है. यह भी पढ़ें : Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड में बर्ड फ्लू के कारण तीन मोर और 2 मोरनी समेत 6 पक्षियों की हुई मौत

सुझाव दिया गया है-आधा उबला हुआ अंडे मत खाएं, अधपका चिकन न खाएं, संक्रमित क्षेत्रों में पक्षियों के साथ सीधे संपर्क से बचें, नंगे हाथों से मृत पक्षियों को छूने से बचें, कच्चा मांस न रखें, कच्चे मांस से सीधा संपर्क न करें, कच्चे चिकन को छूते समय मास्क और दस्ताने का इस्तेमाल करें, हाथ बार-बार धोएं, आसपास की साफ-सफाई बनाए रखें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).