देश

बिहार के सीतामढ़ी में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

बिहार के सीतामढ़ी जिले में तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीतामढ़ी जिले के अख्ता गांव में बैखौफ अपराधियों ने सोमवार को दो युवकों समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

बिहार के सीतामढ़ी में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

बिहार (Bihar) के सीतामढ़ी जिले में तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीतामढ़ी (Sitamarhi) जिले के अख्ता गांव में बैखौफ अपराधियों ने सोमवार को दो युवकों समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अख्ता गांव (Akhta Village) निवासी मोहम्मद सलमान खान और मोहम्मद एजाज खान बाइक से जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने एक महिला की भी गोली मारकर हत्या कर दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र की है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़ें- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के 'सुशासन' पर कटाक्ष कर दी प्रतिक्रिया

हालांकि पुलिस को शक है कि किसी पुराने विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).