Bihar Hooch Tragedy: मोतिहारी जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हुई, 26 तस्कर समेत 183 लोग गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के मोतिहारी में नकली शराबकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है. वहीं बिहार पुलिस की तरह से जारी नकली शराब कांड में अब तक इस मामले में 26 शराब तस्करों समेत 183 लोगों को गिरफ्तार किया है और कहा जा रहा है कि आगे और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. मामले में एडीजीपी (सीआईडी) जितेंद्र कुमार ने कहा कि त्रासदी के संबंध में 5 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. उन्होंने कहा, शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ितों की मौत मिथाइल अल्कोहल युक्त तरल के सेवन से हुई है. इसे अन्य राज्यों से स्प्रिट के रूप में लाया गया था.

Tweet: