Bihar Politics: बिहार के इन जिलों से गुजरेगी 'वोट अधिकार यात्रा', केसी वेणुगोपाल बोले- जनता सिखाएगी सबक
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में 17 अगस्त से 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इस यात्रा के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम में शुरू होगी, जो 30 अगस्त को आरा में समाप्त होगी.
नई दिल्ली, 14 अगस्त : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में 17 अगस्त से 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इस यात्रा के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम में शुरू होगी, जो 30 अगस्त को आरा में समाप्त होगी.
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "वोट, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता पूरे बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' पर निकलेंगे. जिन लोगों ने हमारे वोट चुराने और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने की साजिश रची है, उन्हें जनता सजा देगी." यह भी पढ़ें : Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीबीआई के 21 अधिकारीयों को विशिष्ट और सराहनीय सेवा पदक
उन्होंने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम में एक विशाल रैली के साथ शुरू होगी, जो गया, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा और पश्चिमी चंपारण होते हुए 30 अगस्त को आरा में समाप्त होगी. इसके बाद, 1 सितंबर को पटना में एक 'मेगा वोटर अधिकार रैली' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार की जनता 'वोट चोरों' को स्पष्ट संदेश देगी.
कांग्रेस नेता ने कहा, "हम हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेंगे कि सत्ता आम लोगों के पास रहे और विभाजनकारी ताकतों, मित्रों और शक्तिशाली लोगों के लिए काम करने वालों द्वारा छीनी न जाए." इससे पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'वोट अधिकार यात्रा' को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "17 अगस्त से 'वोट अधिकार यात्रा' के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं." उन्होंने लिखा, "यह सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र, संविधान और 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

