बिहार एनडीए के नेताओं ने 'बीड़ी' विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- पूरा देश अपमान का जवाब देगा
केरल कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में बिहार की तुलना बीड़ी से करने पर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. इस मामले पर एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है. बिहारियों के ऐसे अपमान का जवाब पूरा देश देगा.
पटना, 5 सितंबर : केरल कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में बिहार की तुलना बीड़ी से करने पर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. इस मामले पर एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है. बिहारियों के ऐसे अपमान का जवाब पूरा देश देगा. बिहार मां भारती की संतानों के गौरव का प्रतीक रहा है. लोगों को यह ज्ञान ही नहीं है कि बिहार अखंड भारत का निर्माता रहा है, यह ज्ञान-विज्ञान की भूमि रही है और यह कई धर्मों की उत्पत्ति की भूमि है. बिहार पर सवाल उठाकर वे पूरे देश पर सवाल उठा रहे हैं. देश पर सवाल उठाने वाले देशद्रोही हैं. किसी भी राज्य पर सवाल उठाने वाले और उसका अपमान करने वाले मां भारती की संतान नहीं हो सकते. ऐसे लोग सजा के हकदार हैं, कार्रवाई होनी चाहिए.''
लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि केरल कांग्रेस ने बिहारियों की तुलना बीड़ी से की और बाद में उस सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया, लेकिन इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी बिहारियों और बिहार को कितनी गंभीरता से और किस मानसिकता से देखती है. यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने बिहारियों का अपमान किया है. राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान, हमने देखा कि कांग्रेस ने देश भर से कई नेताओं को आमंत्रित किया, जिन्होंने बिहारियों का अपमान किया था, यहां तक कि डीएनए पर भी सवाल उठाया था.'' यह भी पढ़ें : Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ पर राजनीति, अरविंद केजरीवाल राहत शिविरों में पहुंचे, राजधानी में पानी घुसने से जल मंत्री का इनकार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि कांग्रेस को बिहार के लोगों से घृणा है. बिहार को बीड़ी कहा, है ना? बीड़ी भी जलती है और जब जलती है तो पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट कर देती है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा बिहार का अपमान महागठबंधन के लिए राजनीतिक स्वाभिमान बन गया है. कभी बीड़ी, कभी बिहारियों पर तंजउन्होंने कहा कि बिहार बुद्धिमान है, बुद्ध का है, सीता का है, सूफी संतों का है. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जवाब तो देना पड़ेगा. क्या बिहार बीड़ी का पर्याय है? जनता ईवीएम से बताएगी कि बिहार आत्मसम्मान से जीता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2025 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

