Bihar Train Accident: बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, सहरसा से पाटलिपुत्र जा रही जनहित एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी बोगियां- VIDEO
बिहार में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. सहरसा से पाटलिपुत्र जा रही जनहित एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई चार बोगियां अलग हो गई. ट्रेन के इंजन से बोगियों को अलग होने से ट्रेन में कुछ समय के लिए चीख पुकार मच गई.
Bihar Train Accident: बिहार में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. सहरसा से पाटलिपुत्र जा रही जनहित एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई चार बोगियां अलग हो गई. ट्रेन के इंजन से बोगियों को अलग होने से ट्रेन में कुछ समय के लिए चीख पुकार मच गई.यात्रियों के अनुसार जो डिब्बे ट्रेन के इंजन से जुड़े थे. वे डिब्बे तो अपनी रफ़्तार से आगे जा रहे थे. लेकिन ट्रेन से जो चार डिब्बे लग हुए वे डिब्बे कुछ दूर तक बिना इंजन के दौड़ते रहे. जिसके कुछ समय बाद चारों बोगी कुछ दूर जाकर रुके. जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली.
घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी इसकी सूचना ट्रेन के ड्राईवर को दी. जिसके बाद ट्रेन फिर से वापस पीछे इन बोगियों को जोड़ने के लिए वापस आई और कपलिंग को फिर से जोड़ा गया. जिसके बाद ट्रेन फिर से आगे के लिए रवाना हुई. जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात 12 बजे के बाद की है.
Video:
#Bihar: Janhit Express going from Saharsa to Patliputra got divided into two parts due to breakage of coupling.
CPRO, ECR Virendra Kumar told Akashvani that breakage coupling restored and train has been sent towards destination. pic.twitter.com/MHMXpWUlgJ
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

