देश

Bihar: बक्सर जवाहर नवोदय विद्यालय के 27 छात्र कोरोना संक्रमित

बिहार के बक्सर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में 27 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. नवोदय परिसर में एक शिक्षक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी छात्र छात्राओं को कोरोना की जांच की गई.

Bihar: बक्सर जवाहर नवोदय विद्यालय के 27 छात्र कोरोना संक्रमित
छात्र /Coronavirus (Photo Credits: Twitter)

बक्सर, 16 अप्रैल : बिहार (Bihar) के बक्सर जिले (Baxar District) के जवाहर नवोदय विद्यालय में 27 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. नवोदय परिसर में एक शिक्षक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी छात्र छात्राओं को कोरोना की जांच की गई. बक्सर के नवानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभार डॉ. संजय कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय परिसर में लगातार तीन दिनों तक कैंप लगाकर सभी छात्र-छात्राओं की कोरोना की जांच की गई. उन्होंने बताया कि इसमें 27 छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.

इससे पहले शिक्षकों को भी संक्रमित पाया गया है. उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय परिसर में संक्रमित लोगों की संख्या 31 हो गई है. इस बीच जिले के जिलाधिकारी भी गुरुवार को विद्यालय में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. यह भी पढ़ें : Monsoon 2021: कोरोना के कहर के बीच आई राहतभरी खबर, इस साल देश में अच्छा रहेगा मानसून, IMD ने की सामान्य बारिश की भविष्यवाणी

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि विद्यालय परिसर में ही क्वारंटीन सेंटर बना दिया गया है तथा संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है. इधर, स्कूल परिसर में लोगों के अनावश्यक आने-जाने पर रोक लगा दी गई है. उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना का दूसरा दौर काफी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. बक्सर जिले में गुरुवार 68 नए मरीज सामने आए थे, जिससे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 412 पहुंच गई है. जिले में अब तक 4500 से ज्यादा कोरोना के मामले आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).