Pune Metro Line 3: पुणे ट्रैफिक से राहत के लिए बड़ा कदम, शिवाजीनगर-हिंजावाड़ी रूट पर मेट्रो लाइन 3 ने पूरा किया पहला ट्रायल रन
शिवाजी नगर से हिंजावाड़ी के बीच पुणे मेट्रो लाइन 3 ने अपना पहला ट्रायल रन पूरा कर लिया है. पुणे मेट्रो लाइन 3 को पिंक लाइन भी कहा जाता है, जो पुणे शहर में एक निर्माणाधीन एलिवेटेड मेट्रो लाइन है. इस मेट्रो लाइन की कुल लंबाई 23.3 किलोमीटर है और इसमें 23 स्टेशन होंगे. इस लाइन पर 87 फीसदी काम पूरा हो गया है.
Pune Metro Line 3: आए दिन ट्रैफिक (Pune Traffic) की समस्या से जूझ रहे पुणेवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है और उन्हें जल्द ही ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलने की संभावना है. दरअसल, शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) से हिंजावाड़ी (Hinjawadi) के बीच पुणे मेट्रो लाइन 3 (Pune Metro Line 3) ने अपना पहला ट्रायल रन (Trial Run) पूरा कर लिया है. पुणे मेट्रो लाइन 3 को पिंक लाइन भी कहा जाता है, जो पुणे शहर में एक निर्माणाधीन एलिवेटेड मेट्रो लाइन है. यह लाइन जिला न्यायालय (शिवाजी नगर) से हिंजावाड़ी के मेगापोलिस तक जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 23.3 किलोमीटर है और इसमें 23 स्टेशन होंगे. इस लाइन पर 87 फीसदी काम पूरा हो गया है. इस मेट्रो लाइन के शुरु हो जाने पर मार्च 2026 तक आईटी हब की सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने की तैयारी है. यह भी पढ़ें: Pune Metro Update 2025: पुणे के लोगों के लिए खुशखबरी! जल्द मिलेगी नई 15 ट्रेनें, 45 कोचेस भी जुड़ेंगे, यात्रियों को मिलेगी भीड़ से राहत
शिवाजीनगर-हिंजावाड़ी रूट पर पुणे मेट्रो लाइन 3 का पहला ट्रायल रन पूरा
🚇 Big move for #PuneTraffic relief!
Pune Metro Line 3 (Shivajinagar–Hinjawadi) completes 1st trial run! ✅
23.3 km | 23 stations | 87% work done
Set to decongest IT hub roads by March 2026.@metrorailpune @OfficialPMRDA
Read the detailed news here: https://t.co/bxnRTa2bFV… pic.twitter.com/pmhLyrcfjH
— Punekar News (@punekarnews) July 4, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

