Bengaluru Rains: कर्नाटक के बेंगलुरु में कई इलाकों में भारी बारिश, जल भराव के साथ कई पेड़ उखड़े (See Pics and Videos)

Bengaluru Heavy Rains: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई. जिसकी वजह शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने के साथ जल-जमाव के स्थित पैदा हो गई. मानों सड़कों पर इस कदर पानी नजर आने लगे कि जैसे कि मानसून आ गया है. हालांकि मानसून आने में अभी समय बाकी है. लेकिन बेंगलुरु में कुछ घंटों की बारिश के बाद महानगरपालिका की पोल को खोल कर रख दिया. क्योंकि शहर के कई इलाकों में जल जमाव की स्थित पैदा होने के साथ ही कई पेड़ गिर गए हैं. जिसकी वजह से लोगों को आने जाने के लिए दिक्कत हो रही है. हालांकि बेंगलुरु के लोगों के लिए राहत वाली है. चिलचिलाती गर्मी से उन्हें कुछ हद तक राहत जरूर मिली है. क्योंकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आया है.

Video:

Tweet:

Tweet: