Bengaluru Cafe Blast Update: बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, संदिग्ध CCTV में कैद, देखें वीडियो
Bengaluru cafe blast suspec- PTI

Bengaluru Cafe Blast Update: बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस के हाथ बड़ा सुराग मिला है. रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हो गया है. वहीं प्रदेश की सरकार ने भी कहा कि आरोपी को सीसीटीवी में कैद हो गया है और उसकी पहचान हो गई है. संदिग्ध को लेकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यहां एक कैफे में विस्फोट के लिए जिम्मेदार संदिग्ध की पहचान कर ली गई है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

ब्लास्ट में करीब दस लोग हुए हैं घायल:

बता दें कि बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को कम तीव्रता के साथ ब्लास्ट हुआ. जिस ब्लास्ट में करीब 10 लोग घायल हो गए, पुलिस को संदेह है कि बैग के अंदर टाइमर के साथ लगे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हो सकता है . मामले में पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

Video: