Weather Update: दिवाली से पहले दिल्ली और मुंबई की हवा में घुला जहर, 'खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट (Watch Video)

दिवाली से पहले देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई की आबोहवा खराब हो गई है. दिल्ली-एनसीआर में दीवाली से महज दो दिन पहले मंगलवार सुबह लोगों ने ठंडे मौसम और बेहद खराब हवा की गुणवत्ता के साथ अपनी सुबह की शुरुआत की.

Photo- ANI

Weather Update for Delhi-Mumbai on Diwali Day: दिवाली से पहले देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई की आबोहवा खराब हो गई है. दिल्ली-एनसीआर में दीवाली से महज दो दिन पहले मंगलवार सुबह लोगों ने ठंडे मौसम और बेहद खराब हवा की गुणवत्ता के साथ अपनी सुबह की शुरुआत की. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने सुबह के वक्त हल्की धुंध और दिन में साफ आसमान के साथ 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान जताया है. दिल्ली की सड़कों पर हल्की धुंध और धुएं की परत दिख रही है, जिसने दीवाली के जश्न से पहले ही राजधानी की दृश्यता को प्रभावित कर दिया है.

ये भी पढें: Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, बवाना में 380 पहुंचा AQI; अखिलेश यादव ने BJP को बताया जिम्मेदार (Watch Video)

ITO और आसपास के इलाकों में 261 पहुंचा AQI

मुंबई के कुछ हिस्सों में हवा में वायु गुणवत्ता हुई खराब

ठाणे और रायगढ़ में बारिश का अलर्ट

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 304 दर्ज किया गया, जो रविवार के 355 से थोड़ा बेहतर था. हालांकि, दिल्ली के 40 निगरानी स्टेशनों में से 36 के आंकड़ों के अनुसार, 23 स्टेशन जैसे बवाना, बुराड़ी, जहांगीरपुरी, द्वारका, रोहिणी, आनंद विहार, पटपड़गंज, अशोक विहार और नेहरू नगर की हवा "बहुत खराब" श्रेणी में थी. वहीं, दिल्ली से सटे शहरों जैसे गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा की गुणवत्ता थोड़ी बेहतर रही, जहां यह "खराब" श्रेणी में दर्ज की गई.

ये भी पढें: Mumbai Air Pollution Video: मुंबई में वायु गुणवत्ता बिगड़ने से शहर के कई हिस्सों में धुंध की परत छाई, वायरल क्लिप आई सामने

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है. मुंबई शहर के कई इलाकों में बीते सोमवार और रविवार को हवा में धुंध की परत छाई रही, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में समग्र वायु गुणवत्ता खराब हो गई. इस बीच मौसम विभाग ने ठाणे और रायगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. यह बारिश ज़्यादातर शाम या रात के समय होगी और रुक-रुक कर हो सकती है. इसके चलते अगले कुछ दिनों में आर्द्रता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को उमस का एहसास हो सकता है.

26 से 27 अक्टूबर के बाद ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है, जिससे रातें फिर से गर्म होने की उम्मीद है. हालांकि, 1 नवंबर के बाद से तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड