देश

Pahalgam Attack: BBC ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को बताया 'मिलिटेंट्स', भारत ने जताया कड़ा विरोध, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टिंग पर भी विवाद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे भारत में आक्रोश फैला दिया है. इसी बीच बीबीसी (BBC) ने इस हमले में शामिल आतंकवादियों को ‘मिलिटेंट्स’ (उग्रवादी) बताया, जिसका भारत सरकार ने कड़े शब्दों में विरोध किया है। साथ ही, न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की समान गलत रिपोर्टिंग ने भी विवाद खड़ा कर दिया है

Pahalgam Attack: BBC ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को बताया 'मिलिटेंट्स', भारत ने जताया कड़ा विरोध, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टिंग पर भी विवाद
(Photo Credits ANI)
BBC On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे भारत में आक्रोश फैला दिया है. इसी बीच  बीबीसी (BBC) ने इस हमले में शामिल आतंकवादियों को ‘मिलिटेंट्स’ (उग्रवादी) बताया, जिसका भारत सरकार ने कड़े शब्दों में विरोध किया है. साथ ही, न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की समान गलत रिपोर्टिंग ने भी विवाद खड़ा कर दिया है

BBC की रिपोर्टिंग पर भारत की आपत्ति

BBC ने अपनी एक रिपोर्ट में पहलगाम हमले को ‘मिलिटेंट अटैक’ करार दिया. खबर का शीर्षक था, “Pakistan Suspends Visas for Indians After Deadly Kashmir Attack on Tourists” (कश्मीर में पर्यटकों पर जानलेवा हमले के बाद पाकिस्तान ने भारतीयों के लिए वीजा निलंबित किया). भारत सरकार ने इस शीर्षक और ‘मिलिटेंट्स’ शब्द के उपयोग पर कड़ी आपत्ति जताई है. यह भी पढ़े: PM Modi on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के आतंकियों और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी; PM मोदी

केंद्र सरकार ने BBC इंडिया की प्रमुख को लिखा पत्र

केंद्र सरकार ने BBC इंडिया की प्रमुख जैकी मार्टिन को पत्र लिखकर कहा कि ‘मिलिटेंट्स’ शब्द आतंकवाद की गंभीरता को कम करता है और यह शब्दावली अस्वीकार्य है. सरकारी सूत्रों ने बताया कि BBC की भविष्य की रिपोर्टिंग पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

पाकिस्तानी चैनलों पर सख्त कार्रवाई

पहलगाम हमले को लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तानी मीडिया के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं. गृह मंत्रालय की सिफारिश पर 16 यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित किया गया, जिनमें Dawn News, Samaa TV, ARY News, और Geo News जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. सरकार का आरोप है कि ये चैनल भारत विरोधी प्रचार और भ्रामक जानकारी फैला रहे थे.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टिंग पर विवाद

BBC से पहले, न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) ने भी पहलगाम हमले को ‘मिलिटेंट अटैक’ कहकर रिपोर्ट किया. इसकी हेडलाइन थी, “Militants Kill at Least 24 Tourists in Kashmir”.  हालांकि अमेरिकी सरकार की विदेश मामलों की समिति ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए इसे “वास्तविकता से भटकाव” करार दिया. समिति ने अपने एक बयान में कहा, “यह स्पष्ट रूप से आतंकी हमला था. चाहे भारत हो या इजरायल, आतंकवाद के मामलों में NYT सत्य से भटक जाता है.”

पहलगाम हमले में  26 लोगों की  गई है जान

पहलगाम में 22 अप्रैल को  हुए इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई और लगभग 20 लोग घायल हुए. यह हमला पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया था, जिसने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया. नागरिकों ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).