Jalna: बैंक मैनेजर को केबिन में घुसकर जड़ा थप्पड़, स्वाभिमानी यूथ के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट, जालना की घटना

महाराष्ट्र के जालना में एक बैंक मैनेजर की पिटाई करने की घटना सामने आई है. जिसमें चार से पांच युवक मैनेजर के केबिन में घुसते है और बात करते हुए मैनेजर को एक व्यक्ति तमाचा जड़ देता है.

Credit -(Twitter -X)

Jalna: महाराष्ट्र के जालना में एक बैंक मैनेजर की पिटाई करने की घटना सामने आई है. जिसमें चार से पांच युवक मैनेजर के केबिन में घुसते है और बात करते हुए मैनेजर को एक व्यक्ति तमाचा जड़ देता है. यह घटना बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक़ किसानों को कर्ज बैंक की तरफ से नहीं दिया जा रहा था , जबकि कुछ ही दिन पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बैंकों को चेतावनी दी थी किसानों को कर्ज के लिए मना नहीं कर सकते है, सिबिल बताकर अगर मना किया तो एफआईआर दर्ज की जाएगी. ये भी पढ़े :Jalna: बिजली विभाग की लापरवाही ने किसान की ली जान! खेत में पड़े हुए इलेक्ट्रिक की तारों को छूने से मौत

बताया जा रहा है की मैनेजर से मारपीट करनेवाले लोग स्वाभिमानी यूथ विंग के कार्यकर्त्ता थे.बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त के दिन कुछ लोग सुबह उनके केबिन में घुस आए. इस दौरान एक शख्स ने अपना नाम मयूर बोर्डे बताया. शख्स ने खुद को किसान संगठन का पदाधिकारी बताते हुए मेरे साथ मारपीट की. पुलिस ने इस मामले में शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

Share Now

\