Bangladesh Unrest: बांग्लादेश वायुसेना का C-130J विमान हिंडन एयरबेस से अपने देश के लिए रवाना! वतन छोड़ने के बाद शेख हसीना को कल भारत लेकर आया था
Photo Credit: X

Bangladesh Unrest: आरक्षण में मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच अपनी जान बचाकर शेख हसीना सोमवार को पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश छोड़कर C-130J ट्रांसपोर्ट विमान से भारत आ गई. भारत आने के दूसरे दिन बाद यानी अज 9 बजे उनके बारे में खबर आई कि उनका विमान असमान में उड़ रहा है. उसमें शेख हसीना भी सवार है. लेकिन सूत्रों के हवाले से यह साफ़ हुआ कि विमान में शेख हसीना नहीं है. बल्कि जो विमान शेख हसीना को लेकर भारत आया था. वह गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से 7 सैन्यकर्मियों को लेकर बांग्लादेश में अपने बेस की ओर उड़ान भरा है.

बहन रेहान के साथ भारत में रुकी हुई हैं शेख हसीना:

बांग्लादेश में हिंसा के बाद भारत पहुंची बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हिंडन एयर बेस के सेफ हाउस में अपनी रात बिताई. शेख हसीना बांग्लादेश के वायुसेना के विमान से अपनी बहन रिहाना के साथ सोमवार शाम गाजियाबाद के इंडियन एयर बेस पर उतरी थीं.

बांग्लादेश वायुसेना का विमान अपने देश रवाना: